मोदी सरकार के 11 साल फैसलों की वो कहानी जिसने रचा नया भारत

India Government Big Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो रहे हैं। इस अवसर पर देशभर में खास जश्न का माहौल है। भाजपा उनके जन्मदिन को “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मना रही है। मोदी सरकार को सत्ता में आए 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए

जिनसे देश की दिशा और दशा बदली है।मोदी सरकार की शुरुआत 2014 में हुई और उसी साल प्रधानमंत्री जन धन योजना और मेक इन इंडिया जैसे अभियान लॉन्च हुए। ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना शुरू की गई। 2015 में मुद्रा योजना और डिजिटल इंडिया ने आर्थिक व डिजिटल क्रांति का आधार रखा।

इसके बाद 2016 में स्टार्टअप इंडिया और उज्ज्वला योजना आईं।मोदी सरकार के बड़े फैसलों में 2016 की नोटबंदी, 2017 में GST लागू करना, और 2018 की आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। किसानों के लिए 2019 में PM किसान सम्मान निधि लाई गई। इसी वर्ष धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया गया।

सुरक्षा के मोर्चे पर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक और हाल ही में 2025 का ऑपरेशन सिंदूर मोदी सरकार के सख्त रुख को दर्शाते हैं। कोविड काल में आत्मनिर्भर भारत और वैक्सीन डिप्लोमेसी ने भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत किया।

हाल के वर्षों में गतिशक्ति योजना (2022), महिला आरक्षण बिल (2023) और समान नागरिक संहिता (2024) जैसे बड़े कदम उठाए गए। वहीं 2025 में नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स लागू हुए, जिससे कर संरचना सरल बनी और आम जनता को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis