71 नक्सलियों ने डाले हथियार, 30 पर था कुल 64 लाख रुपये का इनाम

पुलिस को एक साथ 71 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के रूप में बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण करने वालों में 50 पुरुष और 21 महिला नक्सली शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला किया।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस को एक साथ 71 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के रूप में बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण करने वालों में 50 पुरुष और 21 महिला नक्सली शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला किया

आत्मसमर्पण करने वालों में 30 नक्सली ऐसे हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, ये सभी लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे और कई नक्सली घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे।

दंतेवाड़ा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। इस दौरान उन्होंने समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांति और विकास की राह पर चलने की इच्छा जताई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस कदम से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगेगा और बाकी नक्सली भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis