Mallikarjun Kharge Visit Chhattisgarh: कांग्रेसियों को रिचार्ज करने आज पहुंचेंगे खरगे, दिग्गजों के साथ एकजुटता का देंगे संदेश

रायपुर: विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरने की राजधानी में पहली बड़ी जनसभा होगी. इसके लिए साइंस कॉलेज मैदान में वाटर प्रूफ तीन डोम बनाए गए हैं. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने रविवार को सभा स्थल का जायजा भी लिया. इस सभा के जरिए कांग्रेस अपने संगठन को सक्रिय करने की कवायद कर रही है. इसके साथ कांग्रेस में गुटबाजी हावी होने के आरोप को खारिज करने के लिए कांग्रेस के सभी नेताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा. हालांकि बारिश और खेती-किसानी का दौर शुरू होने की वजह से सभा के लिए भीड़ जुटाना कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण काम होगा. सबसे अहम बात यह है कि बैठक के बाद काग्रेस अध्यक्ष पहली बार कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक भी करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इसमें शीर्ष नेतृत्व को मिली शिकायतों का निपटारा किया जाएगा.

कांग्रेसियों को करेंगे रिचार्ज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज राजधानी में जनसभा के बाद संगठनात्मक बैठकों के जरिए प्रदेश के दिग्गजों और पदाधिकारियों के साथ भावी रणनीति तय करेंगे. जनसभा के दौरान प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गजों को साथ लेकर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश होगी. वहीं बैठक के जरिए ही दिशा-निर्देशों के साथ पदाधिकारियों को रिचार्ज किया जाएगा.

इधर सभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात होगी. वे बस्तर में कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए ग्रामीण आदिवासियों के पीड़ित परिजन भी कांग्रेस अध्यक्ष से मिलेंगे. कांग्रेस इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उछालने की तैयारी में है.

विस्तारित कार्यकारिणी में समीक्षा
प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन की पूरी गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वे पदाधिकारियों के परफार्मेंस का भी ब्यौरा लेंगे. माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन में होने वाली नियुक्तियों को लेकर भी वे कोई संकेत दे सकते हैं. यह पहली बार होगा जब राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश देंगे. इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को तय रणनीति के तहत अहम टास्क भी सौंपे जाएंगे. इसके अलावा पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश के दिग्गज नेताओं को एकजुटता के साथ राज्य सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करने सख्त निर्देश दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis