3200 करोड़ के शराब घोटाले मामले में कांग्रेस दफ्तर पहुंची ED, अफसरों ने प्रदेश महामंत्री को सौंपा चालान

Raipur breaking : छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED एक बार फिर कांग्रेस के दफ्तर पहुंची. रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों ने महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को सुकमा कांग्रेस भवन मामले की चालान कॉपी सौंपी.

छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED लगातार कार्रवाई कर रही है. इस दौरान 8 सितंबर को ED की टीम रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंची. यहां कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदु से मुलाकात कर सुकमा कांग्रेस भवन मामले की चालान कॉपी सौंपी.अफसरों ने सौंपी चालान की कॉपीराजीव भवन में ED के अधिाकारियों ने कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदु से मुलाकात की.

यह मुलाकात सुकमा कांग्रेस मुख्यालय पर ED की रेड को लेकर थी. करीब 3 महीने पहले ED की टीम ने सुकमा कांग्रेस मुख्यालय पर दबिश दी थी. इस मामले में आज चालान कॉपी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को सौंपी गई. चालान कॉपी पेश करने के बाद ED के अधिकारी वापस लौट गए.

सुकमा कांग्रेस कार्यालय में ED की रेडइसी साल जून के महीने में ED की टीम ने 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए सुकमा कांग्रेस कार्यालय में रेड मारी थी. इस दौरान ED ने कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकमा और रायपुर में उनकी संपत्ति को अटैच किया था.जेल में कवासी लखमाछत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा इस शराब घोटाला मामले में 16 जनवरी 2025 से जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ आरोप हैं कि इस शराब घोटाले में वह सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे. पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर ही प्रदेश भर में शराब सिंडिकेट काम करता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis