Shri Ram flag Controversy श्री राम झंडे’ को लेकर बढ़ा विवाद, BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिया समेत गांव पहुंचे हिंदू संगठन के लोग, तनाव का माहौल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मचांदूर गांव में ‘श्री राम झंडा’ हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. स्थानीय महिला नेहा निषाद ने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मी उनके घर आए और झंडा हटाने के बहाने सेना में जवान बेटे कौशल निषाद से अभद्रता की. इसके बाद BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिया BJP कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

दुर्ग में ‘श्री राम झंडे’ को लेकर विवाद

दरअसल शनिवार को दुर्ग जिले के मचांदूर गांव में एक हिंदू परिवार और पुलिसकर्मियों के बीच राम के झंडे को लेकर तनाव हो गया. गांव की रहने वाली नेहा निषाद ने आरोप लगाया कि उनके घर पर लगे राम के झंडे को हटाने के लिए दो पुलिसकर्मी जबरन पहुंचे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे कौशल निषाद, जो कि भारतीय सेना में जवान हैं, और 20 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए हैं, के साथ अभद्र व्यवहार किया.

राहुल टिकरिया की अगुआई में घरों में लगाए झंडेवहीं ‘श्री राम झंडे’ के इस विवाद के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद आज BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. वहीं मचांदुर गांव के हर घर में भगवा झंडे लगाए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis