जांजगीर में खौफनाक साज़िश: सरपंच पति ने रची खूनी साजिश, दोस्तों संग मिलकर उप सरपंच को उतारा मौत के घाट, शव को महानदी में बहाया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में उप सरपंच की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में 6 सितंबर की रात उप सरपंच महेंद्र बघेल की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के पति सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सरपंच पति राजकुमार साहू ने महेंद्र बघेल को फोन कर घर बुलाया। दोनों ने एक साथ शराब पी।

इसके बाद राजकुमार ने अपने अन्य साथियों को बुलाया। सभी ने मिलकर महेंद्र बघेल की पिटाई की और गला घोंट दिया। आरोपियों ने शव को महानदी में फेंक दिया। उप सरपंच की बाइक भी नदी में फेंक दी गई।महेंद्र बघेल जब रात में घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

सुराग न मिलने पर 7 सितंबर को परिजनों ने बिर्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि अंतिम बार महेंद्र को सरपंच पति राजकुमार साहू ने फोन किया था। पूछताछ के दौरान राजकुमार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पिछले साल दशहरा के दौरान हुए विवाद और पंचायत के कामों को लेकर सरपंच पति और उप सरपंच के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की गई। पुलिस ने ड्रोन की मदद से करही गांव से 15 से 20 किलो मीटर दूर साराडीह गांव के छोटी टापू पर शव बरामद किया है।

जिसे SDRF की टीम ने रात को ही महानदी से शव को बाहर निकल लिया था। आज मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। इस मामले में बिर्रा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis