रेलवे अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी, डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर :- न्यायधानी बिलासपुर से रेलवे अधिकारी के पर गाली-गलौज करने और सोशल मीडियो पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. डॉक्टर राजीव यादव पर आरोप है कि उन्होंने मुख्य कार्मिक अधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्रवाल के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है. इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद डॉक्टर राजीव पर बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक, रेलवे आफिसर्स कालोनी निवासी मुख्य कार्मिक अधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट लिखाई. रेलवे हास्पिटल के डाक्टर राजीव कुमार यादव से उनकी जान पहचान है. डाक्टर को विभाग ने चार्टशीट देने के आदेश संबंधी फाइल उनके माध्यम से प्रस्तुत की गई थी, जिसकी जानकारी होने पर 10 सितंबर की सुबह 8 बजे डाक्टर ने उनके घर आकर उनके बेटे के सामने गाली गलौज की.

उसके बाद उन्हें लोगों के माध्यम से जानकारी हुई कि डाक्टर ने सोशल मीडिया फेसबुक व यूट्यूब में उनके खिलाफ अश्लील शब्दों का उपयोग करते टिप्पणी की है. पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर डा. राजीव यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis