
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नया बदलाव लागू हो गया है। इसके तहत यदि किसी जमीन पर कई परिवारों के नाम दर्ज हैं, तो हर परिवार को अलग-अलग लाभ मिलेगा। पहले संयुक्त जमीन होने के कारण अनेक पात्र किसान योजना से वंचित रह जाते थे, लेकिन अब उन्हें भी आर्थिक सहायता का लाभ मिल सकेगा।
इस नई व्यवस्था से छत्तीसगढ़ के 25 लाख 47 हजार किसान परिवारों को लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार के अनुसार, अब तक कई ऐसे मामले सामने आते थे, जहां एक ही खसरे या पट्टे पर कई परिवारों का नाम दर्ज होता था, लेकिन उन्हें अलग-अलग लाभ नहीं मिल पाता था। नई गाइडलाइन लागू होने के बाद हर परिवार को अलग से किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे खाते में मिलेगा।
किसानों को आर्थिक मजबूतीप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। इस योजना का मकसद किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी बुनियादी जरूरतों के लिए आर्थिक संबल देना है। नई व्यवस्था लागू होने से छोटे और सीमांत किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आय में सुधार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
किसानों में खुशीगांव-गांव से यह खबर आने के बाद किसान परिवारों में उत्साह का माहौल है। जिन परिवारों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, वे अब इस सहायता राशि के हकदार होंगे। किसानों का कहना है कि यह निर्णय उनके लिए खेती-किसानी के कार्यों में बड़ी मदद साबित होगा।
साय सरकार ने कहा कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में किसान सम्मान निधि का भुगतान पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशि उनके खातों में डाली जाती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे।