BHILAI NEWS : आपसी रंजिश के कारण युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने दूसके की चाकू मारकर हत्या कर दी। बुधवार देर रात आरोपी ने मृतक को चाकू मार दिया और फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

 भिलाई:  खुर्सीपार थाना क्षेत्र के राजेन्द्र प्रसाद नगर में बीती रात आपसी विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। मृतक व आरोपी एक ही मोहल्ले के बताए जा रहे हैं। आधी रात को हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवक को चाकू से गोद दिया और फरार हो गया। गंभीर हालत में युवक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एस कामेश राव (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात 11.30 बजे एस कामेश राव अपने दोस्त योगेन्द्र सिंह के साथ बैठकर बातें कर रहा था। इस दौरान उसी मोहल्ले का रहने वाला सुरेन्द्र महानन्द पहुंचा और योगेन्द्र से विवाद करने लगा। कामेश ने बीच बचाव किया लेकिन विवाद बढ़ता ही गया। सुरेन्द्र महानंद ने बोल्डर से मारने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद सभी चले गए।

कुछ देर बाद कामेश राव टहलने निकला तो सुरेन्द्र महानंद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। गंभीर हालत में एस कामेश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है आरोपी सुरेन्द्र का योगेन्द्र से पुराना विवाद था जिसके कारण उसने बुधवार रात को झगड़ा किया। सुरेन्द्र के खिलाफ खुर्सीपार थाने में पूर्व में भी अपराध दर्ज है और जो कि योगेन्द्र ने ही दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर योगेन्द्र सिंह से आरोपी सुरेन्द्र महानंद रंजिश रख रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis