सौम्या चौरसिया के निज सचिव ने किए 50 करोड़ मैनेज, 10 करोड़ से ज्यादा कमाए, EOW ने जयचंद को किया गरिफ्तार

छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामला में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. EOW की टीम ने सौम्या चौरसिया के निज सचिव जयचंद कोसले को 50 करोड़ रुपए मैनेज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में EOW ने बड़ा एक्शन लिया है. 21 सितंबर को EOW ने इस मामले में प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर कारोबारियों के ठिकानों पर रेड मारी थी. इस दौरान बड़ा खुलासा होने के बाद अब EOW की टीम ने सौम्या चौरसिया के निज सचिव रहे जयचंद कोसले को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जयचंद कोसले ने सौम्या चौरसिया के निज सचिव रहते हुए कोयला घोटाले के 50 करोड़ रुपए मैनेज किए. साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा रुपए कमाने का भी आरोप भी है.

21 सिंतबर को EOW की टीम ने प्रदेश में 10 अलग-अलग जगहों पर रेड मारी थी. इस रेड के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सामग्री मिले थे, जिनमें खुलासा हुआ कि शराब घोटाले के मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के निज सचिव जयचंद कोसले ने 50 करोड़ रुपए मैनेज किए.

सौम्या चौरसिया का करीबी और निज सचिव जयचंद कोसले लंबे समय से कोयला घोटाला मामले और अवैध कोयला परिवहन मामले में EOW की निगरानी में था. आरोप है कि जयचंद अवैध कोयला परिवहन से मिलने वाला पैसा सौम्या चौरसिया तक पहुंचाता था. यह भी सामने आया है कि जयचंद ने ही सौम्या के करीब 50 करोड़ रुपए निवेश किए थे, जिसके लिए 10 करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए खुद कमाए.

जांच में यह भी सामने आया है कि जयचंद ने इन पैसों से रायपुर की सेजबहार कॉलोनी में आलीशान मकान खरीदा. इतना ही नहीं अकलतरा के अंबेडकर चौक के पास पैतृक घर सहित करोड़ों की संपत्ति भी खरीदी. EOW के अलावा इस मामले में जयचंद से ED भी कई बार पूछताछ कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis