शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी पकड़े गए रंगे हाथ, उतारा इश्क का बुखार, पंचायत ने सुनाया ये फरमान

कहते हैं प्यार अंधा होता है और किसी भी उम्र में परवान चढ़ सकता है,ऐसा ही मामला सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा शादीशुदा प्रेमी को घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

कहते हैं प्यार अंधा होता है और किसी भी उम्र में परवान चढ़ सकता है,ऐसा ही मामला सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा शादीशुदा प्रेमी को घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों को घरवालों ने हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई किया। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई और शादीशुदा प्रेमी के हवाले शादीशुदा प्रेमिका को कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के तेलाई कछार का रहने वाला एक युवक जो शादीशुदा है,वह अपनी प्रेमिका जिसका विवाह लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा ग्राम में हुआ था, उससे मिलने आधी रात को पहुंच गया। इसी दौरान दोनों को घरवालों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा।

घरवालों और आसपास के लोगों ने पंचायत बुलाकर इसका निर्णय करने का फैसला लिया। पंचायत में युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी,लेकिन दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं करने पर कोई भी कारवाई नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis