Balod Accident: बालोद जिले में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास शुक्रवार देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से बीजापुर जा रही थी, जिसमें लगभग 16 सीआरपीएफ जवान समेत कई यात्री सवार थे। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शहीद अस्पताल सहित विभिन्न जगहों पर घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis