कसया में छत टूटने से छात्रा हुई थी घायल, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की

कुशीनगर के कसया स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज के छात्रों ने जर्जर भवन में चल रही कक्षाओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय के कला संकाय का भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में है।

छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय के कला संकाय का भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में है। बीते 12 सितंबर को इसी जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा गिरने से एक छात्रा घायल हो गई थी और उसका पैर टूट गया था।

छात्रों का आरोप है कि इस घटना के बावजूद महाविद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।अभी भी जर्जर भवन में ही कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल को सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों ने इस पूरे मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis