गणपति की ‘क्यूट’ प्रतिमाओं से सर्व हिन्दू समाज नाराज! SSP से की शिकायत

रायपुर में भगवान गणेश की मूल स्वरूप को विकृत कर बनाई जा रही आधुनिक मूर्तियों का विरोध तेज हो गया है. सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने SSP रायपुर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की.

गणपति की ‘क्यूट’ प्रतिमाओं से सर्व हिन्दू समाज की आपत्ति

सर्व हिन्दू समाज के लोगों ने SP रायपुर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की. उनका आरोप है कि गणपति जी की मूर्तियों को कार्टून, क्यूटनेस और अन्य स्वरूपों में बदलकर उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. विरोध कर रहे लोगों ने इन मूर्तियों का तुरंत विसर्जन कराने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis