बंदियों के बीच खूनी संघर्ष होने के बाद हड़कंपी जैसी स्थिति बनी रही। युवराज सिंह को गंभीर चोटें आइ है। उपचार के लिए रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवराज को टांके लगे हैं।

राजनांदगांव। जिला जेल में बंदियाें के बीच खूनी संघर्ष में एक बंदी बुरी तरह से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जिला जेल में बंद बंदी 18 वर्षीय युवराज सिंह पर जिशांत पटेल और रोहण गणवीर ने पहले लात-घूंंसे से पिटाई की।
इसके बाद ग्लास से गले और गाल पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आए बंदियों को भी हल्की चोटें आइ है। बंदियों के बीच खूनी संघर्ष होने के बाद हड़कंपी जैसी स्थिति बनी रही।

युवराज सिंह को गंभीर चोटें आइ है। उपचार के लिए रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवराज को टांके लगे हैं।दोनों के बीच पुरानी रंजिशबताया जा रहा है कि युवराज सिंह और जिशांत पटेल व रोहण के बीच पुरानी रंजिश थी। जेल में निरुद्ध होने के पहले दोनों के बीच पहले भी मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी है।
जेल के अंदर बंदियों के बीच खूनी संघर्ष होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी इसे मामूली घटना बता रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही कुछ बंदियों को जिलाबदर करने की भी कार्रवाई की गई थी।