प्यार की आगोश से जलते अंत तक पति की हैवानियत ने ली जान, महिला थाने में बुझ गई ज़िंदगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले महिला थाना परिसर में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला ने आखिरकार रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। दरअसल, पति-पत्नी के विवाद को लेकर महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और चीखते-चिल्लाते हुए थाने के अंदर दौड़ गई।

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया था और तत्काल महिला को डीकेएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, महिला 70 फीसदी झुलस गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने रविवार को दम तोड़ दिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि दोनों ने करीब 5 साल पहले लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

बहन ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में महिला आयोग और पुलिस से भी कई बार शिकायत की गई थी। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis