दंतेश्वरी की धरती पर बरसा कहर: दर्शन को आए तमिलनाडु के श्रद्धालु बस्तर की बारिश में समाए, कार समेत बहा परिवार..

जगदलपुर में दंतेश्वरी माता के दर्शन करने आया तमिलनाडु का एक परिवार राष्ट्रीय राजमार्ग 30 झीरम घाटी के पास अचानक एक तेज नाले में बह गया। हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 2 बच्चे और एक दंपती शामिल हैं। वहीं ड्राइवर ने कुदकर अपनी जान बचाई।

बस्तर संभाग में पिछले 2 दिनों से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। अचानक हुई तेज बारिश के कारण क्षेत्र के कई नदी नाले उफान पर हैं। छोटे-छोटे नाले भी सड़कों के ऊपर से बह रहे हैं। ऐसे ही एक नाले में कार के बह जाने से एक परिवार के 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार की बताई जा रहा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कार तमिलनाडु नंबर की थी। परिवार भी तमिलनाडू का ही है, जो जगदलपुर में दंतेश्वरी माता के दर्शन करने आया था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 8 बजे दंतेवाड़ा से दर्शन कर जगदलपुर की ओर कार में सवार होकर एक दंपती दो बच्चों संग जा रहे थे।

चालक ने नहीं मानी ग्रामीणों की बातकुटुमसर गुफा के पास एक नाला उफान पर था बहाव तेज था, ग्रामीणों ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन चालक ने कार निकालने का प्रयास किया इस बीच कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। वाहन चालक गाड़ी से कूद गया जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया। लेकिन इस बीच पति – पत्नी और दो बच्चे नालें में बह गए। दरभा पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिए। पीएम के लिए डिमरापाल अस्पताल भेजा गया। और परिजन को सूचित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis