ED Raid: रायपुर, दुर्ग समेत कई जगहों पर ED की बड़ी कार्रवाई

ED Raid: राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में आज सुबह से ED ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है. वहीं ED की टीम ने रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर, अमलीडीह के लविस्टा में पवन पोद्दार के घर ED की टीम ने दबिश दी है.

रायपुर में कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 3 कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है. शंकर नगर चौपाटी के पास और महावीर नगर, अमलीडीह विस्टा कॉलोनी में कार्रवाई जारी है. सुरक्षाबलों के साथ पहुंची टीम यहां घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है.

भिलाई में भी कार्रवाई जारी

वहीं भिलाई में Anna Bhumi Greentech Private Limited के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी के घर पर रेड मारी है. वहीं रेड में 6 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं. इस कार्रवाई में CRPF ने मौर्चा संभाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis