शारदीय नवरात्र में इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्र के दौरान जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। शारदीय नवरात्र के दौरान रोजाना जरूरतमंदों को अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करें।हर साल आश्विन माह शारदीय नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व पूर्णतया जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है।

देवी मां दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र में दो राशि के जातकों पर देवी मां दुर्गा की असीम कृपा रहेगी। उनकी कृपा से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं

वृषभ राशि-

शारदीय नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की कृपा आप पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी। आपको विभिन्न माध्यमों से धन लाभ होगा। साथ ही मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आपको कई अवसर पर नेतृत्व और न्याय करने का भी अवसर मिलेगा।

आप समाज में सम्मानित होंगे। मंदिर मंडल की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है। शारदीय नवरात्र के दौरान गुरु और शुक्र दोनों की कृपा-दृष्टि बनेगी।सुखों के कारक आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आप कुशलता से धन कमाने में सफल होंगे। माता की भक्ति और सेवा आप श्रद्धा भाव से करेंगे। आपको शारदीय नवरात्र के दौरान सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

तुला राशि-

शारदीय नवरात्र के दौरान देवगुरु की कृपा से आप में भक्ति का संचार होगा। आप देवी मां दुर्गा के शरण और चरण में अपने आप को समर्पित करेंगे। देवी मां दुर्गा की भक्ति और सेवा से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। आप अपने कुल की परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

शुभ कामों में सफलता मिलेगी।धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। देवी मां दुर्गा के दर्शन के लिए आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में जल्द सफलता मिलेगी। किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें। शारदीय नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis