हर बार उनका बयान बदलता रहा है’…नक्सलियों के पत्र पर विजय शर्मा के बयान को लेकर भूपेश बघेल ने साधा निशाना

पूर्व सीएम भूपेश बघेल CWC की विस्तारित बैठक में शामिल होने बिहार के लिए रवाना हो गए हैं. जहां कल पटना में CWC की विस्तारित बैठक होगी. इस दौरान उन्होंन कई मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा भूपेश बघेल ने नक्सलियों की तरफ से आए लेटर पर विजय शर्मा के बयान को लेकर निशाना साधा है.

पटना में होने वाले CWC की विस्तारित बैठक को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि- आजादी के बाद पहली बार बिहार के पटना में CWC की बैठक है. बिहार में अभी चुनाव भी है. वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने 16 दिन यात्रा किए.. बिहार में होने वाली बैठक बेहद महत्वपूर्ण है.

भूपेश बघेल ने नक्सलियों की तरफ से आए लेटर पर विजय शर्मा के बयान को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि- गृह मंत्री अस्थिर मानसिकता के है. जब गृहमंत्री बने तब टेलीफोन से बात करने को तैयार थे. अब समझौता वार्ता के लिए तैयार है. हर बार उनका बयान बदल जाता रहा है. गृह मंत्री विजय शर्मा की अस्थिर मानसिकता है.

पहले भी हम देखें हैं. राज्यपाल और कलेक्टर बैठे हुए हैं, ननकी राम कंवर खड़े हुए थे. अब भाजपा में वरिष्ठ नेता की क्या स्थिति है? भाजपा नेता कांग्रेस के बारे में ये बड़ी टिप्पणी करते हैं. अब ननकीराम कंवर के अल्टीमेटम में क्या बयान देते हैं देखना होगा.

जीएसटी को लेकर कहा-

गलत जीएसटी लगाकर देश को 8 साल लूटा.. आम जनता की आय सीमित हुई तब 8 साल में उन्हें समझ आया.. पहले जो भाषण दिए वही भाषण केंद्र सरकार दे रही.. पहले भी महंगाई घटने की बात हो रही थी अब भी महंगाई घटने की बात कह रहे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis