यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! 4 से 6 अक्टूबर तक यह ट्रेनों रहेंगी निरस्त, रूट रहेंगे परिवर्तित, लिस्ट जारी

भारतीय रेलवे नवरात्रि को लेकर जहां एक तरफ स्पेशल ट्रेन चला रही है। तो वही दूसरी तरफ पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल उज्जैन स्टेशन यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य कर रहा है। इस कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

इतना ही नहीं कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए है। जिसको लेकर रेलवे ने लिस्ट भी जारी कर दिया है। अगर आप भी इस दौरान कही जाने का प्लान बना रहे है। तो रेलवे की आधिकारिक साइट पर एक बार जरूरी विजिट कर गाड़ियों की जानकारी ले ले।

निरस्त ट्रेनें 4 और 5 अक्टूबर को नागदा-रतलाम पैसेंजर एवं रतलाम-नागदा पैसेंजर निरस्त रहेगी।शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें4 और 5 अक्टूबर को नागदा-बीना एक्सप्रेस उज्जैन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और नागदा-उज्जैन के बीच निरस्त रहेगी।

4, 5 और 6 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मेमू चिंतामन गणेश स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और चिंतामन गणेश-उज्जैन के बीच निरस्त रहेगी।इन्हीं तिथियों में उज्जैन-इंदौर मेमू चिंतामन गणेश स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और उज्जैन-चिंतामन गणेश के बीच निरस्त रहेगी।

4 और 5 अक्टूबर को महू (डा. अंबेडकर नगर)-प्रयागराज एक्सप्रेस महू-इंदौर-देवास-उज्जैन मार्ग से चलेगी।3 और 4 अक्टूबर को भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-मक्सी मार्ग से चलेगी और इस दौरान उज्जैन स्टेशन पर नहीं जाएगी।

5 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल मार्ग में 2 घंटे रेगुलेट होगी।6 अक्टूबर को दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस 30 मिनट, बीना-नागदा एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट, वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 30 मिनट, भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस 40 मिनट, महू-नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 मिनट और इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 20 मिनट रेगुलेट होगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis