RAIPUR NEWS: माना कैंप के शारदा विहार में हत्या से हड़कंप, महिला ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। RAIPUR NEWS: रायपुर से सटे माना कैंप इलाके के शारदा विहार कॉलोनी में बीती रात एक महिला ने हत्या कर दी। माना पुलिस के मुताबिक यह घटना रात डेढ़़ बजे की है। पुष्पा बंजारे (38) ने रात करीब 1.30 बजे शारदा विहार कॉलोनी में बनरसी निवासी संजय जांगड़े (36) के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। माना कैंप 20 ब्लाक निवासी गोपाल चौधरी (53) ने रात 2.30 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस 103 का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis