सीमा पर चला सुरक्षाबलों का कहर: मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

महाराष्ट्र के गढ़िचिरौली में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गट्टा दलम कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी संगठन कोपरशी वन क्षेत्र में मौजूद हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और माओवादियों को मार गिराया।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। लगभग आठ घंटे तक रुक-रुक कर जारी गोलीबारी के बाद इलाके की तलाशी के दौरान एक पुरुष और तीन महिला माओवादी के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही चार हथियार भी बरामद हुए हैं। इनमें एक एसएलआर राइफल, दो इंसास राइफल और एक 303 राइफल शामिल हैं।

पुलिस को मिली थी जानकारी

गढञचिरौली पुलिस को बुधवार को एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि गट्टा दलम, कंपनी संख्या 10 और गढ़चिरौली संभाग के अन्य माओवादी संगठन गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर कोपरशी वन क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके आधार पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) एम. रमेश के नेतृत्व में 19 सी-60 इकाइयों और सीआरपीएफ क्यूएटी की दो इकाइयों को उक्त वन क्षेत्र में भेजा गया।

पुलिस का तलाशी अभियान जारी

पिछले दो दिनों से जिले और भामरागढ़ क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश का सामना करते हुए ऑपरेशन दल बुधवार सुबह वन क्षेत्र में पहुंचा और जब वे तलाशी अभियान चला रहे थे, तो माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने प्रभावी जवाब दिया।बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई और माओवादी पुलिस की गोली का शिकार हुए हैं। शेष माओवादियों की तलाश में इलाके में आगे भी तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis