Surguja: मासूम छात्रा से 100 बार उठक-बैठक कराने का मामला, टीचर के खिलाफ FIR हुई दर्ज

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र स्थित DAV पब्लिक स्कूल में दो दिन पहले क्लास 3 में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ बर्बरता का मामला सामने आया था. स्कूल की शिक्षिका ने बच्ची को ऐसी खौफनाक सजा दी है कि अब छात्रा अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रही थी. उसके दोनों पैरों में अंदरूनी चोट आई है. पैरों की मांसपेशियों में अंदरूनी चोट की वजह से वह बिलख रही है. वहीं, इस पूरे मामले में छात्रा के परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

टीचर के खिलाफ FIR हुई दर्ज

वहीं विस्तार न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. जिसके बाद शिक्षिका नम्रता गुप्ता के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है. वहीं संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रभारी शिक्षिका को छुट्टी पर भेज दिया है.

खिड़की से झांकने पर खौफनाक सजा

आरोप है कि DAV पब्लिक स्कूल की शिक्षिका नम्रता गुप्ता ने तीसरी क्लास की छात्रा के साथ बर्बरता की. छात्रा ने बताया कि टीचर नम्रता गुप्ता ने उसे 100 बार से बार उठक-बैठक कराया. उसका सिर्फ इतना दोष था कि वह क्लास रूम से बाहर खिड़की से झांक कर देख रही थी और यह शिक्षिका को नागवार गुजरा. इसके बाद शिक्षिका ने छात्रा को दंड स्वरूप उठक-बैठक कराना शुरू कर दिया.

इससे उसके पैरों में सूजन आ गई और जब वह घर पहुंची तो पूरी जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद वह दर्द से कराहने लगी. बच्ची को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis