गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बीते 48 घंटे के भीतर सड़क हादसों और मारपीट की दर्जनभर घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में एक पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल हुए है जबकि एक युवक की मौत हो गई है

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बीते 48 घंटे के भीतर सड़क हादसों और मारपीट की दर्जनभर घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में एक पुलिसकर्मी सहित 10 लोग घायल हुए है जबकि एक युवक की मौत हो गई है, मृतक का शव पुलिसिया कार्यवाही के बाद परिजनों को सौप दिया गया जबकि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
कोडगार गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में उमरखोही निवासी विकास यादव गंभीर रूप से घायल हुआ। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
दशहरा की रात पेंड्रा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल सुरेश लकड़ा ड्यूटी के बाद पैदल अपने रूम लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।
कारीआम निवासी पूर्णिमा (16) और किरण (12) दशहरा मेला देखने जा रही थीं। तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाड़ी गांव निवासी कौशल सिंह (55)- बाइक की चपेट में आने से घायल।मनीष यादव (33), निवासी पतगवा – बाइक गाय से टकराई, अस्पताल में भर्ती।संदीप रजक, निवासी गिरवर – बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार।प्रताप सिंह, निवासी कोटखर्रा और सुखवारिया बैगा (55), निवासी केवची भी सड़क हादसों में घायल हुए।
मरवाही के सिवनी पंडरी गांव में दुर्गा दर्शन के दौरान हेमंत लोधाम खड़ी बाइक पर बैठ गया। इसी बात पर गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने हेमंत की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से वह रातभर बेहोश रहा। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है।