निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में एसआईआर की तारीखें बढ़ाई

निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों तमिलनाडु, गुजरात, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन किया है।

   निर्वाचन आयोग की संशोधित समय सारणी के अनुसार तमिलनाडु और गुजरात में यह प्रक्रिया अब 14 दिसम्बर तक पूरी की जाएगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए समय सीमा को बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दिया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में यह अवधि 26 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।

   निर्वाचन आयोग द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। तमिलनाडु और गुजरात में ड्राफ्ट सूची 19 दिसम्बर को जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए यह सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित होगी। उत्तर-प्रदेश के ड्राफ्ट सूची को अब 31 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

  निर्वाचन आयोग ने केरल के लिए गणना-प्रपत्रों को जमा करने की अंतिम तारीख को पहले ही बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दिया था। केरल में ड्राफ्ट सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने यह भी बताया कि गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में गणना अवधि आज समाप्त हो रही है और इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ड्राफ्ट मतदाता सूचियां 16 दिसम्बर को प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis