मोहब्बत में मौत का सौदा: पत्नी ने प्रेमी संग रचा खून का खेल

CG News: तीन माह का राशन उठाव नहीं कर पाए एपीएल कार्डधारियों के लिए अच्छी खबर है। 23 दिन बाद पोर्टल को खोल दिया गया है। अब छूटे एपीएल परिवार के कार्डधारियों को खाद्यान्न मिलेगा। पोर्टल लॉक होने के कारण जुलाई माह तक जिले के पांच हजार उपभोक्ता खाद्यान्न का उठाव नहीं कर पाए थे।

राजनांदगांव। तीन माह का खाद्यान्न उठाव नहीं कर पाए एपीएल कार्डधारियों के लिए अच्छी खबर है। 23 दिन बाद पोर्टल को खोल दिया गया है। अब छूटे एपीएल परिवार के कार्डधारियों को खाद्यान्न मिलेगा। पोर्टल लॉक होने के कारण जुलाई माह तक जिले के पांच हजार उपभोक्ता खाद्यान्न का उठाव नहीं कर पाए थे। उपभोक्ता अगस्त माह में उठाव करने की तैयारी में थे। इसके पहले ही पोर्टल लॉक हो गया। पोर्टल खुलने के बाद पांच हजार उपभाक्ताओं को खाद्यान्न दिया जाएगा।

23 अगस्त के अंक में नईदुनिया ने पोर्टल लॉक, पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं का खाद्यान्न फंसा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने गंभीरता दिखाई और पोर्टल को फिर से खोला। पोर्टल खुलने के बाद उपभोक्ताओं ने उठाव शुरू कर दिया है।

अगस्त माह तक छूटे हुए एपीएल परिवारों को खाद्यान्न का वितरण हो जाएगा। राजधानी स्तर से एक बार फिर तीन माह का खाद्यान्न एक साथ मिलने की सूचना आ रही है। लेकिन विभागीय आदेश अब तक नहीं आ पाया है। ऐसे में अधिकारी असमंजस में नजर आ रहे हैं। एक साथ खाद्यान्न वितरण होने से एक बार फिर भंडारण को लेकर स्थिति बिगड़ेगी। क्योंकि कई पीडीएस की दुकानों में एक साथ खाद्यान्न रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

ज्यादातर पीडीएस की दुकानों में नई मशीनें इंस्टाल हो गई हैं। इसके बाद भी सर्वर की समस्या बन रही है। दो से तीन बार अंगूठा लगाने के बाद स्कैन हो पा रहा है। हालांकि पीडीएस संचालकों का कहना है कि सर्वर के चलते अंगूठा स्कैन करने में देरी हो रही है। कुछ दिनों से सर्वर को लेकर लगातार दिक्कतें हो रही हैं। इसके चलते खाद्यान्न वितरण में लेटलतीफी हो रही है। हालांकि अगस्त माह तक तीन माह का खाद्यान्न सभी एपीएल परिवारों को मिल जाएगा।

विभागीय पोर्टल में तकनीकी दिक्कत थी, जिसे सुधार लिया है। पोर्टल ओपन हो गया है। उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। रविंद्र सोनी, खाद्य अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
NewsAnalysis